सरैयाहाट। पीएम श्री विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय, हंसडीहा, दुमका के कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम सीबीएसई द्वारा घोषित कर दिया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विज्ञान एवं मानविकी दोनों संकायों में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। विज्ञान संकाय में कुल 32 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सभी 32 विद्यार्थी सफल रहे। वहीं मानविकी संकाय में भी कुल 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी सफल घोषित हुए ।विद्यालय के प्राचार्य कमल नयन पांडेय ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।
——————
विज्ञान संकाय के टॉप-10 विद्यार्थी
क्रमांक छात्र का नाम प्रतिशत
1 प्रीतम पीयूष 90%
2 अबु तारिक 89.2%
3 पलक कुमारी 89.2%
4 पूजा भारती 88%
5 राजीव हांसदा 82.40%
6 रश्मि बारके 81.40%
7 सागर कुमार 80.80%
8 राज किशोर मंडल 80.40%
9 हरेन पाल 80.40%
10 रोनाल्ड सिरिल हेंब्रम 80.20%
—————
कला संकाय के टॉप-10 विद्यार्थी
क्रमांक छात्र का नाम प्रतिशत
1 खुशबू टुडू 88.60%
2 लिली हेंब्रम 88.40%
3 निधि भारती 87.60%
4 पार्वती कुमारी 87.60%
5 पुष्पा मुर्मू 87.40%
6 स्नेहा सोरेन 86.20%
7 मासूम प्रिया 81.60%
8 अनीशा टुडू 80.80%
9 मनीष कोल 79.60%
10 सरिता मुर्मू 79.40%


