बोकारो । झारखंड के बोकारो जिले के कसमार प्रखंड की बेटी भव्या रंजना ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर पूरे राज्य का मान बढ़ा दिया है। उन्होंने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा (कला संकाय) में 500 में 499 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया स्तर पर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
भव्या रंजना पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो की भतीजी तथा उनके छोटे भाई राजीव रंजन की सुपुत्री हैं। उनकी इस शानदार सफलता से कसमार, बोकारो सहित पूरे झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल है।
परिवार, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भव्या की मेहनत, अनुशासन और लगन को उनकी सफलता का मूल मंत्र बताया। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल करना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गया है। भव्या की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मजबूत संकल्प, निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


