देवघर । मधुपुर चांदवारी स्थित मधुपुर-पथरौल मुख्य सड़क के समीप एक गैस एवं चूल्हा दुकान की आड़ में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान से 250 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार 11 मई 2026 को जानकारी मिली कि उक्त दुकान में मो० जुनैद आलम अपने गैस-चूल्हा की दुकान से प्लास्टिक की पुड़िया में गांजा बेचने का कार्य कर रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मधुपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान दुकान की तलाशी ली गई, जिसमें से 250 ग्राम अवैध गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया। मौके से ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
इस संबंध में मधुपुर थाना कांड संख्या 98/2026, दिनांक 12 मई 2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 20(b)(ii)(A) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो० जुनैद आलम, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता स्व० अताउल शेख, निवासी लालगढ़ वार्ड संख्या 09, थाना मधुपुर, जिला देवघर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास अभी तक सामने नहीं आया है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद, पु०अ०नि० अशोक कुमार, पु०अ०नि० शौकत खान तथा थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


