पलामू । पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा गांव के 30 वर्षीय रंजीत दुबे, पिता हरेंद्र दुबे ने रविवार को स्थायी नौकरी नहीं मिलने पर ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली। घटना डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर हुई। सोमवार को इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया। शव की पहचान होने पर सुबह 10:00 बजे एमएमसीएच में 24 घंटे बाद पोस्टमार्टम किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में गांव के लोग और परिजन मौजूद थे। गांव में कोयल नदी तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रविवार की सुबह डालटनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रंजीत दुबे ने मालगाड़ी से कट कर खुदकुशी कर ली थी। शुरुआत में डेड बॉडी की पहचान नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। शव सुरक्षित रखी गई थी। पहचान होने के बाद परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करने का निर्णय लिया गया।
सूत्रों के अनुसार रंजीत दुबे पढ़ने लिखने में काफी तेज थे। संत जेवियर कॉलेज रांची और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (वीएचयू) से पढ़ाई की थी। बावजूद उनकी स्थायी जॉब नहीं लग रही थी। इस कारण तनाव में आकर सुसाइड कर लिया।
रंजीत इकलौते पुत्र थे। एक बहन एक भाई होते हैं। शादी नहीं हुई थी। पिता कृषि कार्य करते हैं। रंजीत के खुदकुशी करने से गांव में शोक की लहर है। होनहार युवक के सुसाइड का विश्वास किसी को नहीं हो रहा है।
वर्ष 2018 में भी रंजीत दुबे ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। अंततः उनकी ट्रेन हादसे में जान गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


