– धनबाद विधायक राज सिन्हा का 24 घंटे का अनशन शुरू
– केंदुआ में बंद धनबाद – बोकारों मुख्य सड़क पर दिया जा रहा धरना
– व्यावसायिक संगठनों का भी मिला है साथ
– पहले भी विधायक ने किया था आंदोलन
– डीसी के आश्वासन के बाद आंदोलन कर दिया था स्थगित
धनबाद । भू- धंसान के कारण बंद कर दिए गए धनबाद – बोकारो सड़क पर फिर से यातायात शुरू करने के लिए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शनिवार को 24 घंटे का अनशन शुरू किया है। अनशन केंदुआ में बंद सड़क पर ही किया जा रहा है। अनशन स्थल पर सभा भी की गई। अनशन में जिले भर के चैंबर्स ऑफ कॉमर्स तथा अन्य व्यवसायिक संस्थानों का भी भरपूर समर्थन मिला है। कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन, बीसीसीएल तथा राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की गई।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भू – धंसान से सड़क प्रभावित हुई है। प्रशासन तथा बीसीसीएल इस मामले में जनता की मांग की प्रशासन उपेक्षा कर रहा है। भू- धंसान तथा गैस रिसाव से आसपास की आबादी भी प्रभावित है। कई घर भू – धंसान की चपेट में आ गए हैं। लोगों के पुनर्वास की भी व्यवस्था नहीं की गई है। सड़क को बंद कर दिया गया है। इस कारण आवागमन बाधित है। कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। पूर्व के आंदोलन के बाद जिला प्रशासन ने तीन मई को उच्च स्तरीय बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। इतने महत्वपूर्ण मामले में भी प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। बगैर कोई ठोस कारण बताए बैठक रद्द कर दी गई।
उन्होंने इस मुद्दे पर राज्य सरकार तथा सत्ताधारी दलों पर आड़े हाथों लिया। इस मामले में सत्ताधारी दल पर घटिया राजनीति का आरोप लगाया है। मौके पर जिला चैंबर्स के महा सचिव अजय नारायण लाल सहित बड़ी संख्या में कारोबारी मौजूद थे। पिछले दिनों उपायुक्त द्वारा हाई लेवल मीटिंग किये जाने के आश्वासन पर विधायक ने स्थगित की थी अनिश्चितकालीन धरना बैठक नहीं होने तथा जिला प्रशासन बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किये जाने पर विधायक बाध्य हो पुनः की आंदोलन की शुरुआत केंदुआडीह स्थित बंद धनबाद बोकारों मुख्य मार्ग को चालू करने की मांग को लेकर विधायक अनशन पर. धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग पर विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा कहा विपक्ष के लोग सिर्फ मिडिया मे बयानबाजी करने के लिए हैं 44डिग्री गर्मी एम गैस रिसाव स्थल पर मे तीन दिनों तक सडक पर तो बैठ कर देखे मगर बैठगे नहीं. विपक्ष के लोग केंदुआ के हित के बात नहीं करती. सिर्फ विनाश चाहती हैं
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग चालू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन भी करेंगे।


