संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज वन प्रमंडल द्वारा भारतीय वन सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 27 वीं रैंक प्राप्त कर जिले एवं राज्य का नाम गौरवान्वित करने वाले अमन आयुष्कर का प्रमंडलीय वन कार्यालय साहिबगंज में सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने उन्हें शॉल, मोमेंटो एवं नन्हा पौधा भेंट कर सम्मानित किया. तथा उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी.वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अमन आयुष्कर की सफलता न केवल साहिबगंज बल्कि पूरे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. तथा यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम एवं निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि भारतीय वन सेवा देश के वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सेवा है. जिसमें कार्य करना समाज एवं प्रकृति दोनों के प्रति बड़ी जिम्मेदारी का विषय है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अमन आयुष्कर अपनी सेवाओं एवं कार्यशैली से विभाग एवं देश का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे.इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी अमन आयुष्कर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल प्रशासनिक जीवन की कामना की.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


