मधुपुर : आईसीएसई मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद मधुस्थली विद्यापीठ में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दोनों ही परीक्षाओं में शानदार सफलता अर्जित कर संस्थान का मान बढ़ाया है।
मैट्रिक की परीक्षा में कुल 71 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे और सभी ने अच्छे अंकों के साथ सफलता पाई। श्रेयांश झा ने 95.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, ऋषभ राज 95% अंकों के साथ द्वितीय और दीपक कुमार मंडल 93.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा आफताब हुसैन, मोहम्मद नजीब, पूर्वी वर्मा, अदिति रानी, तीर्थंकर चटर्जी, कार्तिक कंडोलिया और आयुष वर्मा सहित कई अन्य छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक लाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी तीनों संकायों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। विज्ञान संकाय में शैली बेसरा ने 88% अंकों के साथ टॉप किया, जबकि अंजली कुमारी और रिद्धिमा पांडेय क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। वाणिज्य संकाय में मोहम्मद यूसुफ ने 89.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया, वहीं प्रियांशी बथवाल और रिद्धि पटेल ने भी मेधा सूची में जगह बनाई। मानविकी संकाय में नीतू मुर्मू 78% अंकों के साथ टॉपर बनीं, जबकि देवयानी कुमारी पासवान और अर्शी समीर ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के अध्यक्ष किशन कुमार केजरीवाल ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिबद्धता और कठिन परिस्थितियों में उनके धैर्य का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। प्राचार्या विनीता जायसवाल ने भी सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


