पलामू । पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के कुडुवा-किशुनपुर के बीच मंगलवार रात अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल पलट गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए। उनका इलाज एमएमसीएच में हुआ। दोनों खतरे से बाहर हैं। बुधवार सुबह 10 बजे डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के अंगरा गांव के 24 वर्षीय विकास उरांव पिता लक्ष्मण उरांव के रूप में हुई है। एमएमसीएच में मृतक के परिजनों ने बुधवार काे बताया कि विकास अपने दो साथियों के साथ एक मोटरसाइकिल से अपने घर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए चैनपुर थाना क्षेत्र में जा रहे थे। इसी क्रम में कुडुवा-किशुनपुर के बीच मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। तीनों को इलाज के लिए एमएमसीएच में लाया गया, जहां जांच के बाद विकास को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य लोगों को हल्की चोट आई थी। उनका इलाज किया गया। एमएमसीएच पुलिस कैंप की ओर से शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


