गोड्डा । गोड्डा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और चोरी की बाइक बरामदगी को लेकर लगातार एंटी क्राइम चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।
नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम जमुआ के पास हाईवे पुल के नीचे कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकिल की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां तीन युवक तीन मोटरसाइकिल के साथ खड़े मिले। पुलिस बल की मदद से तीनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी कर 10 से 15 हजार रुपये में बेचने की बात स्वीकार की।
इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 85/2026 दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अनुज कुमार, जोसफ मंडल, अर्जुन कुमार उर्फ अर्जुन दास तथा अमन कुमार उर्फ बॉबी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोटरसाइकिल बरामद की है, जिसमें होंडा एसपी 125, हीरो होंडा सीडी डीलक्स तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस शामिल है। पुलिस के अनुसार कुछ आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


