संवाददाता
रांची । देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं NEET UG 2026 की तैयारी में जुटे हैं, जो 3 मई 2026 को आयोजित होगी। Biome Institute, रांची के डायरेक्टर और NEET विशेषज्ञ, पंकज सिंह का मानना है कि सही रणनीति और आत्मविश्वास से सफलता सुनिश्चित की जा सकती है।
रिवीजन पर दें पूरा फोकस
इस समय नया पढ़ने के बजाय पहले से पढ़े हुए विषयों का गहन रिवीजन करें। NCERT किताबों को अच्छी तरह दोहराएं, क्योंकि NEET में अधिकांश प्रश्न इन्हीं से पूछे जाते हैं।
12वीं सिलेबस पर दें विशेष ध्यान
पंकज सिंह के अनुसार, मौजूदा एग्जाम पैटर्न में कक्षा 12वीं के टॉपिक्स का वेटेज अधिक है, इसलिए अंतिम दिनों में 12वीं के सिलेबस पर अधिक फोकस करना फायदेमंद होगा।
मॉक टेस्ट से सुधारें टाइम मैनेजमेंट
रोजाना एक फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें और समय सीमा में पेपर हल करने की आदत डालें। इससे आपकी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बेहतर होंगी।
सिली मिस्टेक्स से बचें
अच्छी तैयारी के बावजूद कई बार छात्र छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं। हर प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और उत्तर भरते समय पूरी सावधानी बरतें।
कमजोर टॉपिक्स को बनाएं मजबूत
अपनी कमजोरियों को पहचानें और उन पर फोकस करें। शॉर्ट नोट्स बनाकर तेजी से रिवीजन करें।
हेल्थ और रूटीन का रखें ध्यान
पर्याप्त नींद और संतुलित आहार जरूरी है। स्वास्थ्य बिगड़ने से आपकी तैयारी प्रभावित हो सकती है।
नेगेटिव मार्किंग से बचें
पेपर हल करते समय अनुमान लगाने से बचें। केवल उन्हीं प्रश्नों को हल करें जिनमें आपको भरोसा हो।
पॉजिटिव माइंडसेट बनाए रखें
तनाव से दूर रहें और आत्मविश्वास बनाए रखें। मेडिटेशन और हल्का व्यायाम मन को शांत रखता है।
एग्जाम डे की स्मार्ट प्लानिंग
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़कर ही उत्तर दें।


