संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पाकुड़ सीमावर्ती इलाकों में सख्त निगरानी के बीच मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर चेकपोस्ट पर पुलिस ने जांच के दौरान बाइक सवार तीनो की तलाशी लेने पर उनके पास से 2 लाख 16 हजार रुपये नकद पाया गया। बाइक की डिक्की और टिनोंके पास से भारी मात्रा में नकदी मिली। पूछताछ में तीनों युवक पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया है और इसके स्रोत व उपयोग के उद्देश्य की जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्यीय सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि अवैध धन के उपयोग को रोका जा सके। तीनो युवक की पहचान बंगाल के मुरारई थाना क्षेत्र के काशिम नगर के मिठू शेख, मेराज शेख और आकाश शेख के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।


