लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) । थाना क्षेत्र के साहिबगंज गोविंदपुर मुख्य सड़क धुंदापहाड़ी पुल के समीप सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फूलपहाड़ी गांव निवासी वकील मराण्डी 17, पुलिस हांसदा 18 व संग्राम हांसदा 18 एक ही मोटरसाइकिल में लिट्टीपाड़ा हटिया आए थे उसी दरमियान घर लौटने के क्रम में धुंधापुल के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वकील मरांडी व पुलिस हांसदा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।जबकि संग्राम हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया ।घटना की खबर पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर पाकुड़ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


