बंगाल में भाजपा की जीत होगी
धनबाद। इंडी गठबंधन महिला विरोधी है। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक का लोक सभा में पास नहीं होना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। महिला सशक्तीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 131 वें संविधान संशोधन का प्रस्ताव लाया था। इंडी गठबंधन ने इसे पारित नहीं होने दिया। देश की महिलाएं समय आने पर इसका हिसाब करेगी। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। झारखंड को हेमंत सरकार ने एटीएम बना दिया है। उक्त बातें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। रघुवर दास सोमवार को धनबाद के दौरे पर थे। सर्किट हाउस में उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के संसद व विधानसभा में भी भागीदारी बढ़ाने की पक्षधर है। विपक्षी महिलाओं को अधिकार नहीं देना चाहते। उन्होंनबक्ष कि 25 अप्रैल को रांची में रैली है। उन्होंने रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं को भाग लेने का आह्वान किया। इसके व पूर्व रघुवर दास का धनबाद सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।। पत्रकारों से बातचीत में रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण को सुनिश्चित करने के लिए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लेकर आए थे, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा परिवारवाद,जातिवाद और तुष्टिकरण करने वाली तमाम विपक्षी पार्टी महिला आरक्षण बिल को लागू होने देना नहीं चाहती। इस विधेयक का विरोध करके उन्होंने महिलाओं और देश के मूल्यों के प्रति अपनी नकारात्मक मानसिकता का प्रदर्शन किया है। भविष्य में एक सशक्त जनादेश के साथ इस विधेयक को फिर से लाया प जाएगा और पारित भी कराया जाएगा।
रघुवर दास ने महिला आरक्षण के लागू हो जाने के फायदे से बताए। उन्होंने बताया 2029 में लोक सभा और विधानसभा के चुनाव में महिलाओं को इसका लाभ मिलता। उन्होंने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए परिसीमन आवश्यक है। यह प्रस्ताव जनसंख्या के अनुपात में सीटों के विस्तार पर आधारित था। एक समान 50 प्रतिशत बढ़ोतरी से सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का अनुपात अभी की तरह बना रहता। इस सिद्धांत के आधार पर लोकसभा की सीटों की संख्या वर्तमान की 543 से बढ़कर लगभग 815 होती। इसलिए लोक सभा में सीटों की संख्या की अधिकतम सीमा 550 से बढ़कर 850 की जा रही थी। झारखण्ड में लोकसभा की 14 सीट से बढ़कर 21 सीटे होती. रघुवर दास ने कहा कि इस बार के बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। जनता ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का मन बना लिया है। झारखण्ड सरकार पर तंज कसते हुए रघुवर दास ने कहा कि यह सरकार घोटाले की सरकार बनकर रह गई है. इस सरकार में सिर्फ घोटाला घोटाला घोटाला ही हुए हैं.हेमंत सरकार ने झारखण्ड को झामुमो का एटीएम बना रखा है। मौके पर भाजपा महा नगर अध्यक्ष सरवन राय, विधायक रागिनी सिंह, रुपेश सिन्हा, शारदा सिंह, तारा देवी, मानस प्रसून सहित अन्य मौजूद थे।


