साहिबगंज । ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपए की सोना-चांदी के आभूषण चोरी मामले में आरोपी की सत्यापन करने गुरुवार को महाराष्ट्र पुलिस राधानगर पहुंची।पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते 30 मार्च को महाराष्ट्र के पुणे शहर स्थित हड़पसर के एक ज्वैलरी शॉप से अज्ञात चोरों ने शटर काटकर सोना-चांदी के सिक्का,मूर्तियां,कंगन सहित अन्य आभूषण उड़ा लिया है।मामले में शॉप के मालिक संदीप परशुराम ने हड़पसर थाना में मामला दर्ज कराया।मामले में हड़पसर थाना पुलिस ने शॉप से आक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य सामग्री जब्त कर अज्ञात पर हड़पसर थाना कांड संख्या 248/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।हड़पसर थाना पुलिस ने शॉप से लगे सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी यंत्र के माध्यम से जानकारी जुटाकर घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी की सत्यापन करने राधानगर पहुंची।राधानगर पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के गोलढाब चुआर सहित अन्य क्षेत्रों में सत्यापन किया।सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस गुरुवार शाम को वापस लौट गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


