सत्संग आश्रम में आचार्य देव से लिया आशीर्वाद, साथ में गोड्डा सांसद भी रहे मौजूद
देवघर । पश्चिम बंगाल चुनाव की सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा के बंगाल चुनाव पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव मंगलवार को देवघर पहुंचे। उनके साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद थे। देवघर पहुंचने के बाद भूपेंद्र यादव सीधे सत्संग आश्रम गए, जहां उन्होंने आचार्य देव से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। देवघर का सत्संग आश्रम लंबे समय से आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले कई प्रमुख नेता चुनाव से पहले यहां पहुंचकर आशीर्वाद लेते रहे हैं। माना जाता है कि इस आश्रम का धार्मिक और सामाजिक प्रभाव व्यापक है, जिसके कारण राजनीतिक गतिविधियों के दौरान भी यहां नेताओं का आना-जाना बना रहता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


