हजारीबाग । हजारीबाग में एसीबी ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के मामले में जल संसाधन विभाग के दो इंजीनियर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी की हजारीबाग टीम ने विभागीय कार्यालय में छापेमारी कर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल मालतो और असिस्टेंट इंजीनियर चिरंजीवी दांगी को 1.72 लाख रुपये की घूस लेते पकड़ा।
जानकारी के अनुसार एक ठेकेदार ने एसीबी से शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि बिल भुगतान के एवज में उनसे रिश्वत मांगी गयी थी। जिसके बाद एसीबी ने मामले की जांच की जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए चिरंजीवी दांगी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में असिस्टेंट इंजीनियर दांगी ने बताया की यह रकम एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल मालतो के निर्देश पर ली जा रही थी। जानकारी के बाद एसीबी ने राहुल मालतो को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


