रांची । झारखंड की न्यायिक व्यवस्था को एक बार फिर अराजक तत्वों ने चुनौती देने का दुस्साहस किया है।सोमवार को रांची सिविल कोर्ट सहित राज्य के दो अन्य जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ है।इस संवेदनशील सूचना के मिलते ही रांची जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।एहतियात के तौर पर रांची सिविल कोर्ट परिसर में तुरंत सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दिया है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमों को तत्काल मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने पूरे परिसर के कोने-कोने की गहनता से जांच की। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि रांची के अतिरिक्त धनबाद और साहिबगंज न्यायालयों को भी इसी प्रकार की धमकी मिली है।यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह किसी संगठित आपराधिक गिरोह की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है या फिर किसी सिरफिरे की शरारत। हालांकि, पुलिस का साइबर सेल उस ईमेल की तकनीकी जांच में जुट गया है, जिससे यह संदेश भेजा गया था। साइबर विशेषज्ञ ईमेल के आईपी एड्रेस और सोर्स को ट्रेस करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि धमकी देने वाले शख्स तक पहुंचा जा सके।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


