महराजगंज । यूपी के महराजगंज जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने दोनों परिवारों में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक विवाहित महिला अपने ही जीजा के साथ घर छोड़कर चली गई, जबकि वह तीन बच्चों की मां है। आरोपी युवक के भी दो बच्चे और पत्नी हैं। जानकारी के अनुसार युवक पत्नी के मायके में अक्सर आता-जाता था। शुरू में यह मुलाकातें सामान्य पारिवारिक दायरे में थीं, लेकिन धीरे-धीरे जीजा और मौसेरी साली के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। कुछ दिन पहले दोनों अचानक घर से गायब हो गए। महिला अपने तीन बच्चों को पीछे छोड़कर चली गई, जबकि युवक ने भी अपनी पत्नी और दो बच्चों को वहीं छोड़ दिया। लंबे समय तक उनका कोई सुराग न मिलने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। अभियुक्त युवक की पत्नी इस घटना से बुरी तरह टूट चुकी हैं। परिवार के लोग बताते हैं कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पति और बहन इस तरह का कदम उठा सकते हैं। घर में मातम जैसा माहौल है और बच्चे लगातार रो रहे हैं। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की पड़ताल की जाएगी और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


