रामगढ़ । रामगढ़ थाना क्षेत्र में रुंगटा ग्रुप के झारखंड इस्पात प्लांट में फर्निश अचानक ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में वहां काम कर रहे लगभग नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने सोमवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। प्लांट प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बताया कि काम के दौरान ही अचानक भट्टी में लगा फर्निश ब्लास्ट कर गया। वहां घायल हुए सभी मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगभग पांच मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फर्निश कैसे फटा और किसकी लापरवाही है, इसका पता लगाया जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


