सरैयाहाट । थाना क्षेत्र के माथाकेसो गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखकर एक 30 वर्षीय सास अपने ही दामाद के साथ फरार हो गई। माथाकेसो निवासी सिकंदर मंडल की पत्नी कृपा कुमारी बीते 5 मार्च को अपने दामाद विजय कुमार साह के साथ घर से घूमने का बहाना बनाकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
काफी खोजबीन के बाद जब महिला का कोई पता नहीं चला, तो पति सिकंदर मंडल ने 10 मार्च को स्थानीय थाने में सनहा दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र यादव के निर्देश पर एएसआई जय प्रकाश तिवारी ने जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन खंगालने पर दोनों के हरियाणा में होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद सरैयाहाट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हरियाणा पुलिस के सहयोग से गुरुग्राम में छापेमारी की और दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को वापस थाने ले आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला अपने दामाद के साथ भाग गई थी, जिसकी सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें ढूंढ निकाला गया। इस घटना ने इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


