चित्तरंजन। चित्तरंजन में सीएलडब्ल्यू कर्मी व हॉकी खिलाड़ी एरिक लकड़ा की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार देर शाम माहौल तनावपूर्ण हो गया। भारतीय जनता पार्टी के बाराबनी-चित्तरंजन मंडल-5 के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता चित्तरंजन थाना के बाहर जमा हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
मंडल संयोजक अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में स्थानीय लोगों की भी बड़ी भागीदारी रही। प्रदर्शनकारियों ने “हत्यारों को गिरफ्तार करो” और “पीड़ित को न्याय दो” जैसे नारों से क्षेत्र को गूंजा दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन पर ढिलाई बरतने का आरोप भी लगाया गया। प्रदर्शन के बीच भाजपा नेता अरीजित राय भी मौके पर पहुंचे और धरने में शामिल हो गए। उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए 72 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में अनुज कुमार, दिनेश पाठक, राजेश शर्मा, उत्तम कुमार मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


