पटना / मोतिहारी । बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव में बीते बुधवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक संदिग्ध परिस्थिति में कम से कम 03 लोगों की मौत हो गई है,जबकि 15 लोगों का इलाज चल रहा है। कई मरीजों की आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ा है। शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान परसौना दलित बस्ती निवासी परीक्षण मांझी(55) के रूप में की गई है। इससे पहले बीती रात एक युवक की मौत निजी क्लिनिक में हो गई थी।
परिजनों का कहना है कि शराब पीने से बीमार होने के बाद मौत हो रही है। इस दावे के इतर पुलिस अबतक संदिग्ध मौत मानकर छानबीन कर रही है।
बुधवार को एक युवक की मौत हो गई जबकि, गुरुवार को इलाज के दौरान एक अन्य बीमार ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को सुबह में सरकारी अस्पताल में इलाजरत एक अधेड़ ने भी दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल में सात बीमारों का इलाज चल रहा है। कई बीमार निजी अस्पताल में छिपकर इलाज करवा रहे हैं। बीमारों की कुल संख्या 15 बताई जा रही है। गुरुवार देर रात
मृत युवक तुरकौलिया थाने के शंकर सरैया परसौना गांव का प्रमोद यादव(32) था। वह दूध का कारोबार करता था। उसके परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत होने की बात कही है। देर रात पोस्टमार्टम किए जाने के बाद परिजनों को प्रमोद यादव का शव सौंप दिया गया।
इसके पूर्व तुरकौलिया जयसिंहपुर फुलवार निवासी ई रिक्शा चालक चंदू कुमार (22) की मौत हो गई थी। जानकारी मिल रही है कि इस मामले में एक चौकीदार को सस्पेंड कर दिया गया है।
सदर अस्पताल में फिलहाल सात लोगों का इलाज चल रहा। सिर में दर्द और आंख की रोशनी गायब होने की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस रात भर शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी में जुटी रही।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


