संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र से पुलिस ने एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी अजय आर्यन ने प्रेस को बताया कि 1 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर पाकुड़ की और जा रहा है। एनडीपीएस एक्ट के नियमों के तहत अंचल पदाधिकारी अरविंद कुमार बेड़िया को छापेमारी हेतु दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया ।सूचना के आधार पर मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पीपलजोड़ी मोड़ के पास एनडीपीएस एक्ट के तहत जोसिम शेख नामक एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर, कुल वजन लगभग 6.46 ग्राम अनुमानित मूल्य 50-60 हजार रुपए, एक सैमसंग स्मार्टफोन और एक होंडा मोटरसाइकिल विधिवत जप्त किया गया और आरोपी को अवैध मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अपराधी पर पाकुड़ जिले के महेशपुर और पश्चिम बंगाल नलहाटी में कुल 9 मामला दर्ज है। जिनमे विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोप शामिल है।इस संबंध में पाकुड़ मालपहाड़ी ओपी थाना में केस संख्या 68/2026 के तहत धारा 21(बी) और 22(ए) एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। छापेमारी दल में मालपहाडी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता, एएसआई सुभजित कुमार, आरक्षी प्रकाश रजक,किशोर कुमार मरांडी शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


