डुमरी विधायक जयराम महतो ने टंडाबारी भू-धसान प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण
कतरास। सोनारडीह टंडाबड़ी में भू- धंसान के दौरान कल दो महिला सहित तीन की मौत की घटना के बाद बुधवार को डुमरी विधायक जयराम महतो ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक सरिता देवी के पति बीसीसीएल कर्मी परशुराम उरांव से मिले। पत्रकारों से बात करते हुए जयराम महतो ने कहा लोगों की संवेदनाएं मर चुकी है।लोगों का जीवन पशु से भी बदतर बना दिया है। आम लोगों के जीवन का कोई मूल्य नहीं रह गया है। कल की यह घटना लापरवाही और संवेदनहीनता दर्शाती है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मामले पर बात करेंगे। विभाग के लोगों से भी बात होगी। मामला काफी गंभीर है। पूंजीवादी ताकतों के आगे सब नतमस्तक हो गये हैं। कहा कि कार्यपालिका जो काम नहीं कर पा रही है वह काम को ईमानदारी की पूर्वक पत्रकार निभा रहे हैं। मृतकों के प्रति श्रंद्धाजलि अर्पित करता हूं। यहां अवैध उत्खनन के कारण घटना हुई है। बीसीसीएल और जिला प्रशासन की लापरवाही है। यहां अवैध रूप से माइनिंग हो रही है। रैयतों का पुनर्वास नहीं किजा रहा है। व्यवस्था लोकतंत्र की मर्यादा को शर्मसार कर रहा है। हम लोगों के बीच सवाल छोड़ गया है कि क्या आम आदमी होना गुनाह है। अग्नि प्रभावित क्षेत्र में प्रबंधक सचेत नहीं है। बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है. यहां मानवता हार रही है और मुनाफा जीत रहा है।


