संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज/ राजमहल – झारखंड मुक्ति मोर्चा असम चुनाव में पूरी दमखम के साथ चुनावी मैदान में है. और अपने प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी के स्टार प्रचारक, पार्टी पदाधिकारी, मंत्री, सांसद व विधायक चुनावी प्रचार चुनावी प्रचार में जुटे हैं. असम के मजबत विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का चुनावी सभा हुई. मुख्यमंत्री के साथ स्टार प्रचारक अभिषेक प्रसाद, स्टार प्रचारक सह राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा, स्टार प्रचारक सह राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा व स्टार प्रचारक सह विधायक भूषण तिर्की मौजूद थे. राजमहल विधायक सह स्टार प्रचारक एमटी राजा ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य एवं देश में नफरत की राजनीति करने वाले पार्टी झारखंड के बाद असम चुनाव में झामुमो पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एकजुटता संदेश से घबरा गए हैं. झारखंड के चुनाव के समय असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वर्मा ने बड़े बड़े भाषण दिए थे. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है. यहां के गांव विकास से कोसों दूर है. जनता हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है. असम के मुख्यमंत्री व उनके राजनीतिक पार्टी सिर्फ समाज में नफरत फैलाने की राजनीति करती है. आज असम की धरती पर प्यार और एकजुटता के साथ भाईचारे का सौहार्द स्थापित करने का कार्य झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं. उनका एक ही संदेश है. झारखंड के तरह भाईचारे व एकजुटता से असम का विकास संभव है. जनता पूरी तरह झामुमो को समर्थन दे रही है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


