संताल एक्सप्रेस
जितेंद्र दास
पाकुड़ । पाकुड़ में इंसानियत को शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है।जहां एक अधिवक्ता पर महिला के साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिवक्ता जोएल मुर्मू ने पहले महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार करीब 7 महीने तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता इस दौरान दबाव में रही, लेकिन आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर नगर थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई।पीड़िता की शिकायत मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी अधिवक्ता जोएल मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया। नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत के आधर पर अधिवक्ता जोएल मुर्मू को बीएनएस की विभिन्न धारा के तहत कांड संख्या 61/26 में नामजद अभियुक्त बनाया गया है। छापेमारी कर अधिवक्ता जोएल मुर्मू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जारी है।रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई जाएगी।


