पाकुड़। पाकुड़ जिले के जाने-माने समाजसेवी लुत्फल हक ने गरीबों के प्रति आदर भाव रखते हुए ईद उल फितर के पवन खुशी में शनिवार की शाम प्रत्येक वर्ष की तरह पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में लगभग तीन सौ गरीबों को रात का भोजन कराया । इसके पूर्व समाजसेवी लुत्फल हक ने भोजन व्यवस्था का जायजा लिया और खुद भोजन कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की। तत्पश्चात उन्होंने अपने हाथों से वहां उपस्थित जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच भोजन का वितरण किया। वहां उपस्थित भोजन कर रहे लोगों ने बताया की ईद के मौके पर दाल, चावल, दो तरह की सब्जी, पापड़, रसगुल्ला, अचार उन्हें भोजन में प्राप्त हुए हैं । उन्हें जल का बोतल भी प्राप्त हुआ है। भोजन करने वाले लोगों में खुशी देखी गई। लोगों ने समाजसेवी लुत्फल हक के लिए ईश्वर से दुआ मांगी, प्रार्थना की । मालूम हो कि समाजसेवी लुत्फल हक सालों से गरीबों को आर्थिक मदद से लेकर गरीब बेटियों की पढ़ाई और शादी, असहाय मरीजों के इलाज में मदद करते आ रहे हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था, हेलमेट का निःशुल्क वितरण, शिक्षण संस्थानों को आर्थिक मदद भी करते रहे हैं। उनके पास मदद के लिए आने वाले कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता। यही वजह है कि पाकुड़ रेलवे स्टेशन में पिछले करीब ढाई साल से तीन सौ से ज्यादा लोगों को प्रतिदिन रात का भोजन कराया जाता है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा किसी भी तरह की पब्लिसिटी के लिए नहीं करते, बल्कि इससे उन्हें खुशी मिलती है। एक अलग तरह का सुकून मिलता है। मैं हर साल यहां आने का प्रयास करता हूं। अल्लाह ताला से दुआ करता हूं कि मुझे इसी तरह गरीबों के साथ समय बिताने और असहाय लोगों को मदद करने का अवसर प्रदान करें। मैं अल्लाह ताला का शुक्रगुजार हूं ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


