संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – आकांक्षा कंपनी मचा रखी है लूट,नियम कायदा ताक पर रखकर कर कार्य कर रही है.जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएंगा.यह बाते साहिबगंज नगर परिषद के अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने गुरुवार को प्राप्त शिकायत के आलोक में वार्ड पार्षद सुरेंद्र यादव,मनोज तांती,दीपा देवी, दुलारी देवी,कंचन देवी व अंजली कुमारी के साथ घोंघी गांव में अवस्थित कचड़ा प्लांट के निरीक्षण के दौरान कही.उन्होने कहा कि कचड़ा प्लांट में नगर के 28 वार्डो का कचड़ा लाकर जमा किया जा रहा है.और कचड़ा जमा कर होने के बाद कचड़ा में आग लगा दिया जाता है.जिससे आप पास प्रदुषण फैलता है.जबकि कंपनी को कचड़ा का रीसाइक्लिंग करना है.उन्होने कहा कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्ड मापी मशीन पर बैठा था.कई कूड़ा गाड़ी खराब पड़ा हुआ है.वही वार्ड पार्षद सुरेंद्र यादव एवं मनोज साथी ने कहा कि आकांक्षा कंपनी के द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है.कंपनी के मैनेजर कृत्यानंद,साइट इंचार्ज धीरज कुमार से कहा कि सुधर जाइए नही तो अपना बोरिया बिस्तर समेट लिजिए.अब नगर परिषद के किसी भी कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में प्रकाश नहीं की जाएगी.
नगर परिषद में विभागीय वसूली के नाम पर हो रही है लूट
नगर परिषद के अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने कहा कि गंगा विहार पार्क एवं बस स्टैंड का निरीक्षण करने के क्रम में पता चला कि विभागीय वसूली हो रही है.लेकिन वसूली नगर परिषद के कर्मचारी नही कर रहे है. बल्कि बहारी लोगो को रखकर वसूली कराई जा रही है.जिसका लेखा जोखा संदेश के घेरे में है. गंगा विहार पार्क के रसीद में विभागीय वसूली लिखा हुआ है.लेकिन विभाग के कर्मचारी वसूली नही कर रहे है.वही बस स्टैंड में निरीक्षण के दौरान एक भी नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद नही मिले.जबकि बस स्टैंड की वसूली भी विभागीय हो रही है.बाद में पता चला कि कोई दुसरा व्यक्ति बस स्टैंड का पैसा उठा रहा है. सोचने की बात है कि बस स्टैंड की वसूली बस स्टैंड में नही कर बैरियर में बस स्टैंड का वसूली किया जा रहा है.बस स्टैंड में वसूली का रसीद तक मौजूद नही था.कुल मिलाकर कहे तो सरकारी बाबूओं ने बिचौलिए के साथ मिलकर लूट मचा रखी है.उन्होने कहा कि नगर परिषद में ऐसी व्यवस्था नही चलेगी.गलत करने वाले लोगो पर कार्रवाई होगी.मौके पर वार्ड पार्षद सुरेंद्र यादव,मनोज तांती,दीपा देवी, दुलारी देवी,कंचन देवी व अंजली कुमारी मौजूद थे.


