संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहरवा-मालदा रेल मंडल के बरहरवा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आरपीएफ द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान चार नाबालिग बच्चों को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया. सभी बच्चे पिछले एक दिन से अपने घर से लापता था और रामपुरहाट भागने की योजना बना रहे थे.प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा स्टेशन परिसर में असामाजिक तत्वों व अपराध की रोकथाम को लेकर संघन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में प्लेटफॉर्म संख्या 04 के मिडिल शेड पर दो लड़के एवं दो लड़कियां संदिग्ध हालत में बैठे पाए गए.
आरपीएफ टीम ने जब उनसे पूछताछ की तो वे स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके और टालमटोल करने लगे. संदेह होने पर उनके मोबाइल फोन के जरिए परिजनों से संपर्क किया गया. जहां से पता चला कि चारों बच्चे 17 मार्च से घर से गायब हैं और उनकी तलाश की जा रही है.बाद में बच्चों ने बताया कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं. एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और घर से निकलकर घूम रहे थे. 18 मार्च को वे बरहरवा स्टेशन पहुंचे थे और रामपुरहाट जाने की योजना बना रहे थे.जांच में चारों के नाबालिग होने की पुष्टि हुई. सभी बच्चे दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के निवासी हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए चाइल्डलाइन बरहरवा की टीम को बुलाया गया. जहां प्रतिनिधि आराधना मंडल ने बच्चों की काउंसलिंग की.इसके बाद सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए चारों बच्चों को बाल संरक्षण संस्था के सुपुर्द कर दिया गया. आरपीएफ की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई और बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


