धनबाद। बरवाअड्डा थाना के कासियाटांड़ 8 लेन की बंद पड़ी पत्थर खदान के पास से अधेड़ का शव मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही ह कि हत्या के बाद शव को खदान में फेंक दिया गया है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव बंद पड़े पत्थर क्रेशर के समीप लगभग 80 फीट गहरी खदान के पास मिला है। शव मिलने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना पाकर बरवाअड्डा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शव से तेज दुर्गंध आ रही है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना दो से तीन दिन पुरानी हो सकती है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय निवासी मनोहर महतो ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को खदान में फेंका गया हो सकता है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक कहां का रहने वाला था। खदान की गहराई अधिक होने के कारण शव को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पुलिस की टीम शव को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


