मुंबई । टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर रहमानी और उनके भाई अयान जुबैर रहमानी पर हमला होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दोनों भाई-बहन अपनी कार से कहीं जा रहे थे। तभी मुंबई से सटे पनवेल के पास हाईवे पर कुछ लोगों ने उनका पीछा किया और उनके साथ मारपीट की। इससे दोनों घायल हो गए। यह दोनों के लिए बहुत डरावना अनुभव था। दोनों भाई-बहन बहुत बड़े सदमे में हैं। जन्नत जुबैर की टीम ने इस मामले में एक ऑफिशियल जानकारी शेयर की है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा गया है कि जन्नत और अयान को बहुत गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा। उनका पीछा किया गया और उनके साथ मारपीट की गई। वे दोनों अब सुरक्षित हैं। फैंस अफवाहों पर विश्वास न करें। आगे की ऑफिशियल जानकारी का इंतजार करें। इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी यह साफ नहीं है कि हमलावर कौन थे। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर जांच कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


