बनाएंगे जनताओ के सपनो का राजमहल- केताबुद्दीन
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज/राजमहल – नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मतगणना में राजमहल नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी केताबुद्दीन शेख एक राउंड पीछे रहे तो दूसरे राउंड में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भावना गुप्ता से आगे रहे. प्रथम राउंड में केताबुद्दीन शेख को 1550 मत तो भावना गुप्ता को 2561 मत मिला.यानि प्रथम राउंड में केताबुद्दीन शेख भावना गुप्ता से 1011 मत से पीछे चल रहे थे.वही दुसरे राउंड में केताबुद्दीन शेख को 4328 मत तो भावना गुप्ता को 3849 मत मिला.दोनो राउंड मिलकर केताबुद्दीन शेख को 4328 मत एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भावना गुप्ता को 3849 मत मिला.यानि केताबुद्दीन शेख अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भावना गुप्ता को 479 मत से पराजित की. राजमहल नगर पंचायत के नवनिर्वाचित निवर्तमान नगर अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख ने कही कि यह जीत राजमहल नगर पंचायत की जनताओ की जीत है. जनताओ ने जिस उम्मीद से हमे जिताया है उस पर हम सदैव खरा उतरने का प्रयास करेंगे.और हमारा प्रयास रहेगा कि
जनताओ के सपनो का राजमहल बनाएंगे.
रही बात राजमहल के विकास का तो चुनाव के दौरान मैने जो भी घोषणा किया था. क्रमवार रूप से सभी घोषणा को पूरा करूंगा.
राजमहल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का मतगणना परिणाम
============
1.केताबुद्दीन शेख – 4328 मत
2.भावना गुप्ता – 3849 मत
3.माधवी लता मंडल – 2486 मत
4.मो मखदूम शेख – 982 मत


