बासुकीनाथ । नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत बासुकीनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के बहुप्रतीक्षित चुनावी नतीजे शुक्रवार को इंजीनियरिंग कॉलेज से घोषित कर दिए गए। इस चुनावी मुकाबले में वीणा देवी ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
निर्वाचन कार्यालय अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वीणा देवी को कुल 4065 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मधुमिता देवी को 2164 मतों के विशाल अंतर से पराजित किया। मधुमिता देवी को मात्र 1901 वोट मिले। मतगणना के पहले दौर से ही वीणा देवी ने जो बढ़त बनाई, वह अंत तक अटूट रही।
अन्य उम्मीदवारों की स्थिति पर गौर करें तो मैदान में कुल छह महिला प्रत्याशी थीं। पूनम देवी ने 1621 मत प्राप्त किए, जबकि वनलता देवी को 899 और सुषमा देवी को 855 वोट मिले। मनोरमा देवी 471 मतों के साथ सबसे निचले पायदान पर रहीं। विभाग के अनुसार चुनाव में कुल 9812 वैध मत पड़े, जबकि 725 मतों को तकनीकी कारणों से खारिज कर दिया गया।
परिणामों की औपचारिक घोषणा के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने वीणा देवी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। जीत की खबर फैलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और क्षेत्र में जश्न का माहौल है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


