दुमका । दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में जारी मतगणना के बीच नगर परिषद चुनाव के वार्ड संख्या 7 से 12 तक के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए गए हैं। चुनावी रण में उतरी दीपा दास ने वार्ड संख्या 7 से 389 मत पाकर शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, वार्ड संख्या 8 में महेश राम ने 639 मतों के साथ अपना परचम लहराया।
वार्ड संख्या 9 की जनता ने इन्दु देवी पर भरोसा जताया है, जिन्होंने 657 मतों के साथ जीत हासिल की। वार्ड संख्या 10 के मुकाबले में कन्हाई प्रसाद साह ने 332 मत प्राप्त कर बाजी मारी। उधर, वार्ड संख्या 11 में राज कुमारी देवी ने 703 मतों का भारी समर्थन जुटाकर एकतरफा जीत दर्ज की। वार्ड संख्या 12 से सपन कुमार साह 539 मतों के साथ पार्षद निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने उत्साह के साथ जश्न मनाया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


