27 फरवरी व 4 मार्च को दो-दो फेरे, आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
मधुपुर/आसनसोल । 24 फरवरी होली और दोल यात्रा के पावन अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए Eastern Railway ने डानकुनी और पटना के बीच विशेष होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय त्योहार के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लिया है।होली के मौसम में बड़ी संख्या में लोग अपने घर-परिवार के पास लौटते हैं या विभिन्न स्थानों की यात्रा करते हैं। ऐसे में नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों को राहत देने की पहल की है। ट्रेन संख्या व समय-सारणी 03035 डानकुनी – पटना होली स्पेशल
प्रस्थान: डानकुनी से 00:30 बजे तिथि: 27.02.2026 एवं 04.03.2026 (दो फेरे)
आगमन: पटना 14:45 बजे (उसी दिन) 03036 पटना – डानकुनी होली स्पेशल
प्रस्थान: पटना से 16:15 बजे
तिथि: 27.02.2026 एवं 04.03.2026 (दो फेरे)
आगमन: डानकुनी 07:00 बजे (अगले दिन) इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के अंतर्गत निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी:
दुर्गापुर
आसनसोल
चित्तरंजन
मधुपुर
जसीडीह इन स्टेशनों पर ठहराव से पश्चिम बंगाल और झारखंड के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा, खासकर मधुपुर और जसीडीह क्षेत्र के लोगों को त्योहार में घर पहुंचने में सुविधा होगी। उपलब्ध कोच सुविधाएं
इस होली स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न श्रेणियों की व्यवस्था की गई है:
सामान्य द्वितीय श्रेणी (General Second Class)
शयनयान श्रेणी (Sleeper Class)
वातानुकूलित कोच (AC Class) यात्रियों को मिलेगी राह रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष ट्रेन त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में सहायक होगी। इससे यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी तथा वे आराम से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। होली के रंगों के इस पर्व पर पूर्व रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय से टिकट आरक्षित कराकर यात्रा करें।


