एस.के.झा.’सुमन’
दुमका। दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रंजीत जयसवाल, 35 वर्षों के अनुभव और विकास दावे के साथ कचरा मुक्त शहर, टैक्स राहत और जनभागीदारी का भरोसा दिला रहे आ रहे हैं। ब्यूरो प्रभारी एस.के. झा. ‘सुमन’ ने प्रत्याशी रंजीत जयसवाल से की खास बातचीत।
———–
जनता क्यों करें आपको वोट
रेल परियोजना लाकर दुमका का सपना साकार किया। गरीबों के लिए लाल कार्ड सुनिश्चित कराया। जो साल के 365 दिन आपके सुख-दुख में साथ खड़ा रहने का दावा किया कहा कि इस कारण जनता विकास के लिए मुझे चुनेगी।
——
सवाल : वार्ड की मुख्य समस्या क्या है और आपका 100 दिनों का एजेंडा क्या होगा?
उत्तर : 35 वर्षों का अनुभव और रेल सेवा जैसी बड़ी उपलब्धियां मेरी पहचान हैं। मेरा वादा है 100 दिनों में कचरा मुक्ति, 50% होल्डिंग टैक्स कटौती और महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
——-
सवाल : भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर कैसे लगाम लगाएंगे?
उत्तर : भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर लगाम लगाने के लिए मेरी मजबूत इच्छाशक्ति, ठेकेदारी से दूरी और जनता के बीच 365 दिन उपस्थिति ही मुख्य हथियार होंगे।
——–
सवाल : गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है?*
उत्तर : हम सरकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाएंगे। जन-कल्याणकारी नीतियों का सीधा लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना ही हमारी मुख्य प्राथमिकता है।
———-
सवाल : जनता की सीधी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करेंगे या सिर्फ चुनाव तक ही रिश्ते रहेंगे?
उत्तर : जनता से मेरा रिश्ता केवल चुनाव तक नहीं, बल्कि 365 दिन का है। मैं गली-नुक्कड़ और कॉलोनियों में निरंतर सक्रिय रहकर जन-भागीदारी सुनिश्चित करता हूँ।


