संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय छोटा पचगढ़ जिरवाबाड़ी साहिबगंज के द्वारा भरतिया रोड स्थित अयोध्या धाम में चल रहे तीन दिवसीय द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन का भव्य कार्यक्रम के बाद सोमवार को अयोध्या धाम से द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन की एक भव्य झांकी निकाली गई. इस झांकी में संस्था से नियमित रूप से जुड़े हुए और संपर्क में आने वाले सैकड़ो भाई-बहनें शामिल हुए.ये झांकी अयोध्या धाम से से निकलकर तालबन्ना,घोरमाड़ा पुल, शोभनपुर भट्ठा ,जेएन राय रोड,पटेल चौक, कॉलेज रोड,पूर्वी फाटक, पुरानी साहिबगंज होते हुए,बाटा मोड़ होते हुए अयोध्या धाम के निकट ब्रह्माकुमारी के सेवा केंद्र जो शिक्षिका सुशीला देवी के मकान में है.वहां पहुंचकर संपन्न हुआ. ब्रह्माकुमारी साहिबगंज सेवा केंद्र की संचालिका बिंदु दीदी ने बताया कि साहिबगंज में पहली बार तीन दिवसीय द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. अयोध्या धाम शहर के सभी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बना. बिंदु दीदी ने बताया कि हम सभी शिव भक्तों के लिए संभव नहीं हो पता कि दूर-दूर स्थित इन पवित्र शिवालयों का दर्शन कर सके इसलिए हमारा यह प्रयास रहा की परमात्मा शिव के 12 प्रसिद्ध शिवालयों को एक साथ सभी को दर्शन करा सके जो हमारा यह प्रयास सफल रहा.वही ब्रह्माकुमारी साहिबगंज सेवा केंद्र की उप-संचालिका नीतू दीदी ने बताया कि शिवरात्रि के दिन शहर के सभी श्रद्धालु भाई बहनों ने आकर द्वादश ज्योर्तिलिंगम का दर्शन करके अपने को परम सौभाग्यशाली माना और कहा कि हमें एक साथ साक्षात 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन हुआ.मौके पर सैकड़ो महिला व पुरुष मौजूद थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


