एस.के. झा. ‘सुमन’
दुमका। परिसीमन की काट-छाँट और आरक्षण के नए समीकरणों ने दुमका के वार्ड-16 में सियासी कशमकश बढ़ा दी है। व्यवसायियों और रसूखदारों के इस मोहल्ले में पुराने चेहरों के सामने वजूद बचाने की चुनौती है, तो नए समीकरणों ने दिग्गजों को मजबूरन मैदान में उतार दिया है। क्या इस ‘चुनावी बिसात’ पर पुराने खिलाड़ी टिक पाएंगे या कोई नया चेहरा बाजी मारेगा?
—————
उम्मीदवार का नाम- प्रवीण कुमार मेहारिया
क्षेत्र : वार्ड नंबर 16
सीट : पिछड़ा वर्ग अन्य
परिचय: पिछले 35 वर्षों से सामाजिक सेवा की मशाल थामे प्रवीण कुमार मेहारिया ने मारवाड़ी युवा मंच, श्री अग्रसेन भवन और चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स दुमका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपना योगदान दिया है। वर्तमान में श्री श्री गौशाला में अपनी सेवाएँ दे रहे प्रवीण मेहरिया किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक प्रतिष्ठित व्यावसायिक घराने से होने के बावजूद, जन-सेवा उनके रग-रग में बसी है।
—————
लोग आपको वोट क्यों दे?
दशकों का सेवा अनुभव, व्यावसायिक शुचिता और आपके भरोसे की जीत के लिए। जन-सेवा के संकल्प के साथ, वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें।
—————
सवाल 1: वार्ड की मुख्य समस्याएँ क्या हैं और आपका 100 दिनों का एजेंडा क्या होगा?
उत्तर: वार्ड की प्रमुख समस्या कूड़े का अंबार और नालियों की गंदगी, मेरी 100 दिनों में प्राथमिकता वार्ड और नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, ऐतिहासिक कुएं का जीर्णोद्धार और व्यापारियों के लिए आधुनिक शौचालयों और जगह-जगह पर मूत्रालय का निर्माण कर आदर्श वार्ड बनाना है।
—————-
सवाल 2: भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर कैसे लगाम लगाएंगे?
उत्तर : अटल ईमानदारी और ठोस कार्ययोजना से कमीशनखोरी मिटाएंगे, हर काम में पारदर्शिता और जनता की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
——–
सवाल 3: गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है?*
उत्तर : सरकारी मदद के साथ मेरे अनुभव की ताकत जुड़ेगी; हर गरीब का हक उनके दरवाजे तक पहुँचाना मेरी पहली प्राथमिकता है।
———-
सवाल नंबर 4 : जनता की सीधी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करेंगे या सिर्फ चुनाव तक ही रिश्ते रहेंगे?
उत्तर : जनता की भागीदारी केवल वोट तक नहीं, बल्कि वार्ड सभाओं और डिजिटल संवाद के जरिए नीति-निर्धारण में सदा जीवंत रहेगी।
—————–
उम्मीदवार का नाम: राजकुमार मोदी
क्षेत्र: वार्ड नंबर 16
सीट: अनारक्षित
परिचय: वार्ड 16 की दो बार पार्षद रहे समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता। जो भाषणबाज़ी में नहीं, बल्कि निस्वार्थ सेवा और कर्म में विश्वास रखती हैं।
———–
लोग आपको वोट क्यों दे?
क्योंकि हमने केवल वादे नहीं, विकास के कीर्तिमान रचे हैं। पिछले दो कार्यकाल 10 वर्ष की अटूट सेवा और बेदाग ट्रैक रिकॉर्ड हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
——
सवाल 1: वार्ड की मुख्य समस्या क्या है और आपका 100 दिनों का एजेंडा क्या होगा?
उत्तर : रुके हुए तीन मंजिला विवाह भवन और सराय कुआं सौंदर्यकरण
को धरातल पर उतारना ही मेरी पहली प्राथमिकता और 100 दिनों का मुख्य लक्ष्य है।
——-
सवाल 2 : भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर कैसे लगाम लगाएंगे?
उत्तर : भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी रोकने के लिए मैं पारदर्शिता बढ़ाऊंगा, डिजिटल गवर्नेंस लागू करूँगा और भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रखूँगा।
——–
सवाल 3 : गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है?*
उत्तर : मेरे वार्ड में खुशहाली है। शेष 1% वंचितों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाकर मुख्यधारा से जोड़ना मेरी प्राथमिकता है।
———-
सवाल नंबर 4 : जनता की सीधी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करेंगे या सिर्फ चुनाव तक ही रिश्ते रहेंगे?
उत्तर : जनता से मेरा रिश्ता चुनाव तक नहीं, बल्कि डोर-टू-डोर संपर्क और 24/7 सक्रिय हेल्पलाइन के जरिए प्रतिदिन की सेवा का अटूट संकल्प है।
—————–
उम्मीदवार का नाम : मनोज दारूका
क्षेत्र : वार्ड नंबर 16
सीट : पिछड़ा वर्ग अन्य
परिचय : वार्ड 14 की सेवा के बाद अब वार्ड 16 से प्रत्याशी हूँ। जनसेवा ही मेरा संकल्प और जीवन का आधार है।
———–
जनता आपको वोट क्यों दे?
अनुभव, ईमानदारी और विकास का ट्रैक रिकॉर्ड मेरी पहचान है। बेहतर कल के लिए जनता का सहयोग का आकांक्षी हूँ।
——
सवाल 1: वार्ड की मुख्य समस्या क्या है और आपका 100 दिनों का एजेंडा क्या होगा?
उत्तर : हमारा लक्ष्य स्वच्छ वार्ड, स्वस्थ वार्ड। आगामी 100 दिनों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर जन-सुविधाओं को प्राथमिकता से पूरा करना मेरी पहली जिम्मेदारी है।
——-
सवाल 2 : भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर कैसे लगाम लगाएंगे?
उत्तर : भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी रोकने के लिए हम सामूहिक निर्णय प्रक्रिया अपनाएंगे और वार्ड पार्षदों की आपसी सहमति व पारदर्शिता से इस पर लगाम लगाएंगे।
——–
सवाल 3 : गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है?*
उत्तर : मैं स्वयं और सरकार के माध्यम से गरीबों के कल्याण को लेकर विशेष योजनाएँ चला रहा हूँ, जिन्हें भविष्य में भी जारी रखूँगा।
———-
सवाल नंबर 4 : जनता की सीधी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करेंगे या सिर्फ चुनाव तक ही रिश्ते रहेंगे?
उत्तर : जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म, नियमित जन-सुनवाई और मोहल्ला सभाओं के माध्यम से साल भर निरंतर संवाद व सीधी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


