पश्चिम रेलवे फाटक का ओवरब्रिज निर्माण के लिए जल्द निकलेगा टेंडर- पंकज
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- साहिबगंज नगर के एसडीओ कोठी के समीप झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने अपने आवास पर सोमवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया.उक्त दौरान साहिबगंज नगर परिषद के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व भाजपा नेता श्रीनिवास यादव व पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सह नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार पासवान ने झामुमो का दामन थामा. झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने भाजपा नेता श्रीनिवास यादव व मनोज कुमार पासवान को पुष्प माला व झामुमो पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं झामुमो का सदस्यता रसीद देकर झामुमो का सदस्य बनाया. वही केंद्रीय सचिव ने कहा कि व्यवसायियों, साहिबगंज पाकुड़ दोनों जिलावासियों, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स सदस्यों के आंदोलन का फल मिला है कि रेलवे ने साहिबगंज पश्चिम रेलवे फाटक समीप ओवरब्रिज निर्माण को लेकर टेंडर निकालने वाला है. अप्रैल माह तक दोनों जिलावासियों की मांग पूर्ण होगी. मरीन ड्राइव व एयरपोर्ट भी जल्द बनेगा. वही उन्होंने कहा कि श्रीनिवास यादव व मनोज पासवान के आने से तालबन्ना मुहल्ला में झामुमो मजबूत होगी.उन्होने नगर मे रहने वाले लोगो से अपील किया कि आपलोग विकास के लिए झामुमो समर्थित प्रत्याशी को वोट देकर विजय बनाएं. वही श्रीनिवास यादव ने कहा कि लंबे समय तक भाजपा में नगर इकाई व जिला इकाई में कार्य किया. यहां पार्टी का विचारधारा से हटकर किसी एक को खुश रखने का कार्य हो रहा है. बहुत प्रताड़ित होने के बाद झामुमो का दामन थामे है. वही मनोज पासवान ने कहा कि पंकज मिश्रा के विकास कार्यों से खुश होकर झामुमो का दामन थामे है. भाजपा में पासवान जाति का कोई सम्मान नहीं है. मैने अपना नैतिक समर्थन रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान को दिया है. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, राजू अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.


