संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर(पाकुड़) । महेशपुर प्रखंड के जयपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अमृतपुर, प्राथमिक विद्यालय दुबराजपुर, और प्राथमिक विद्यालय पत्थरघाटा में डीएमएफटी मद से किचेन शेड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी प्रक्कित राशि लगभग 9 लाख रुपए है। लेकिन इस निर्माण कार्य में घोर अनियमितता और लापरवाही का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री जैसे मिट्टी युक्त बालू, खराब ईंटा, काम दाम का सरिया, पत्थर जैसे खराब मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। दीवार को एक दीवार के साथ सटा कर दूसरा दीवार खड़ा किया जा रहा है, जिससे किचेन शेड निर्माण के बाद जर्जर होने और कम समय में ही खराब होने की संभावना है।साथ ही निर्माण कार्य में सूचना पट भी नहीं लगाया गया है। निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री और लेबर ने बताया कि मनोज चौबे के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है।
इस मामले को लेकर कनिया अभियंता कैलाश कुमार ने बताया कि अमृतपुर स्कूल में बालू का क्वॉलिटी खराब है, उसे बदल कर बढ़िया बालू का इस्तेमाल करने बोल दिया गया है। साथ ही इंटा का क्वॉलिटी सही है। लेकिन कनिया अभियंता का यह बयान संदेह के घेरे में है, जिससे यह प्रतीत होता है कि वे इस निर्माण कार्य में संलिप्त है।


