सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छः छात्रा हायर सेंटर रेफर
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बोरियो- बोरियों थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के समीप बुधवार को ऑटो पलटने से बंदरकोला स्कूल की आठ छात्राएं घायल हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बंदरकोला स्कूल की छात्राएं साहिबगंज संध्या महाविद्यालय से दसवीं बोर्ड का परीक्षा देकर ऑटो से वापस बंदरकोला स्कूल लौट रही थी. इसी दौरान गलत रूट से हाईवा आ जाने से ऑटो असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे ऑटो में सवार देवी पहाड़िन उम्र 15 वर्ष, रूथ मालतो उम्र 15 वर्ष, मेसी पहाड़िन उम्र 15 वर्ष, अंजली मालतो उम्र 15 वर्ष, सुरज मुनि पहाड़िन उम्र 15 वर्ष, बामनी पहाड़िन उम्र 15 वर्ष घायल हो गयी.हुई दुर्घटना के बाद सभी घायल छात्राओं को ईलाज के लिए सामुदायिक केंद्र बोरियों में भर्ती कराया गया. जहां डॉ रोहित कुमार गौंड ने सभी घायलों का ईलाज किया. वही गंभीर रूप से घायल छः छात्रा का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वही घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.


