संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल –राजमहल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों एवं वार्ड पार्षदों के लिए 10 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. जबकि तीन अध्यक्ष प्रत्याशियों ने दूसरे सेट एवं 6 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने दूसरे सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया. अध्यक्ष पद के लिए 9 नजीर रशीद खरीदा गया जबकि 6 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. जिसमें भावना गुप्ता, केताबुद्दीन शेख, मो मखदूम शेख, माधवी लता मंडल, गुलाम सरवर ओर मो जियाउल अंसारी शामिल है. वही वार्ड सदस्यों के लिए 55 नजीर रशीद खरीदा गया. जबकि 48 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया गया. अंतिम दिन बुधवार को 6 वार्ड सदस्यों ने दूसरे सेट में एवं पहला सेट में 10 वार्ड सदस्यों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. जिसमें वार्ड नंबर एक से मो नजीर हुसैन, चंदा देवी, वार्ड नंबर 3 से भारती साहा, रितेश कुमार, वार्ड नंबर 4 से जहानूर बीवी, वार्ड नंबर 6 से ललिता देवी, वार्ड नंबर 7 से सूरज कुमार सुमन, वार्ड नंबर 8 से नकुल वर्मन, वार्ड नंबर 9 से मुकेश मंडल एवं वार्ड नंबर 11 से राजेश राय ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


