बेरोजगार, किसान और छोटे कारोबारियों को नहीं मिली राहत, झारखंड फिर खाली हाथ
देवघर। केंद्रीय बजट को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सुरेश शाह ने बजट को आम जनता के हितों से दूर बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए कोई ठोस योजना नहीं है, जिससे रोजगार की समस्या और गंभीर होती जाएगी।
उन्होंने कहा कि आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं कर मध्यम वर्ग को निराश किया गया है। छोटे दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों के लिए भी बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया, जबकि बड़े मॉल और कॉरपोरेट व्यवस्था को बढ़ावा दिया गया है। इससे छोटे कारोबारियों का भविष्य असुरक्षित होता दिख रहा है।
सुरेश शाह ने कहा कि किसानों के लिए भी बजट में कोई नई रणनीति नहीं दिखाई देती। पहले से चल रही योजनाओं को ही दोहराया गया है, लेकिन खेती की लागत, फसल मूल्य और किसानों की आय बढ़ाने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


