संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शनिवार को साहिबगंज जिले के साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत एवं बरहरवा नगर पंचायत हेतु अभ्यर्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक नामांकन पत्रों का क्रय किया गया.मिली जानकारी के अनुसार तीसरे दिन
साहिबगंज नगर परिषद ,राजमहल नगर पंचायत व बरहरवा नगर पंचायत के लिए 55 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा.जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 8 अभ्यर्थियों ने एवं वार्ड पार्षद के लिए 47 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र की खरीदारी की.साहिबगंज नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को रोहित कुमार रविदास, दारा पासवान, मनोज कुमार पासवान, प्रमोद कुमार पासवान एवं दिनेश कुमार पासवान ने नामांकन पत्र की खरीदारी की.निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई. निर्वाचन कार्य में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा अभ्यर्थियों एवं उनके समर्थकों द्वारा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे है.प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं.जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय-सीमा के भीतर नामांकन पत्र क्रय एवं नामांकन दाखिल करने की अपील की गई है.
नामांकन पत्र की बिक्री की सूची इस प्रकार है
साहिबगंज नगर परिषद
•अध्यक्ष पद के लिए –05
•वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 01 से 07 के लिए –07
* वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 08 से 14 के लिए –12
* वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 15 से 21 के लिए –07
* वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 22 से 28 के लिए –11
नगर पंचायत राजमहल
============
* अध्यक्ष पद के लिए -03
* वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 01 से 07 के लिए –04
* वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 08 से 14 के लिए –01.
नगर पंचायत बरहरवा
=========
•अध्यक्ष पद के लिए –00
* वार्ड पार्षद पदके लिए वार्ड संख्या 01 से 07 के लिए –03
* वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 08 से 14 के लिए –02


