संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। मुफस्सिल थाना के पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के काकरबोना गांव में स्थित मोस्ताक शेख के सीएसपी में अवैध रूप से आधार बनाये जाने की सूचना पर छापामारी की। छापामारी में आधार कार्ड का नवीकरण सुधार करने के उपकरण मिले है, जिसे पुलिस ने जब्त किया। इस बाबत थाना प्रभारी गौरव कुमार से मिली जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। संचालक मोस्ताक शेख द्वारा स्वीकार किया गया कि उसका भाई सब्बीर शेख जिसके पास साहेबगंज जिला के पतना ब्लॉक का आई०डी० है। उसी आइ० डी० का इस्तेमाल कर यहां और आसपास के गांव के लोगों का आधार नवीकरण और सुधार करने का काम करता है। जिला परियोजना पदाधिकारी यूडीआई रितेश कुमार श्रीवास्तव के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बताया कि गिरफ्तार मोस्ताक शेख को शुक्रवार कोन्यायिक हिरासत में भेज दी गयी है। मालूम हो कि पाकुड़ में अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाये जाने का मामला अक्सर सुर्खियों में आता रहा है। पिछले दिनों सिविल एसडीओ के नेतृत्व में मुफ्सिल थाने के इलाके के कई सीएसपी संचालक की जांच की गयी। कई सीएसपी संचालक के कार्यों को संदेहास्पद पाये जाने पर उनकी उनपर कार्रवाई भी हुई है। अब इस मामले में पुलिस को गहराई से तहकीकात करने की जरूरत है। क्या सही में झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों के लोगों का भी पाकुड़ के पते पर आधार कार्ड बनाकर उसका सरकारी योजनाओं में लाभ उठाने का काम किया जा रहा है।


