देवघर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए उत्पाद विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में 27 जनवरी 2026 को अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के तिलोना गांव में छापामारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के बड़े भंडार का खुलासा हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। छापामारी के दौरान मंटू यादव, पिता सकलदेव यादव, समेत अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब और नकली शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने बताया कि यहां लंबे समय से अवैध रूप से शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था।
जब्त सामग्री में 910 लीटर अवैध सुशव और 153 लीटर अवैध विदेशी शराब शामिल है। इसके अलावा विभिन्न शराब कंपनियों के नकली उत्पाद तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले लेबल, बोतलों के ढक्कन, शराब की कांच और प्लास्टिक की खाली बोतलें, कागज के कार्टन, 500 लीटर क्षमता की पानी की टंकी और एक बड़ा स्टील का जार भी बरामद किया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


