करमाटांड़ । विद्यासागर रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन के पोल नंबर 268 के 23 , 25 के बीच,एक पुरुष शव मिला। जिसकी पहचान कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के करमाटांड़ बैरगाडीह निवासी 35 वर्ष बालेश्वर मुर्मू के रूप में किया गया। मृतक के पिता जीतन मुर्मू ने बताया कि उनका दिमागी संतुलन खराब था,जो विगत 26 तारीख के दोपहर से ही,घर से बाहर निकला हुआ था।
जिसको लेकर काफी खोजबीन किया गया, परंतु वह नहीं मिला। मंगलवार की सुबह पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि,एक अज्ञात शव मिला है,आकर देखा । जिसका ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है, घटना के बाद थाने के ए एस आई जॉन टुडू,आर पी एफ एएसआई समसुल अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर जॉन टुडू ने पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा। घटना को लेकर परिवार में मातम सा छाया हुआ है। पिता मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं।मोके पर कर्माटांड़ प्रशासन एएसआई जॉन मिंज एएसआई आरपीएफ़ समसुल अंसारी आरपीएफ कांस्टेबल एसपी वर्मा मौजूद थे


