मुंबई । एक अभिनेता द्वारा शादी का वादा करके 10 साल तक अपनी घरेलू नौकरानी का रेप करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 41 साल की एक महिला की शिकायत के आधार पर, हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर में दिखे नदीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और वह फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।
शिकायत के अनुसार, महिला ने अलग-अलग अभिनेताओं के यहां घरेलू नौकरानी के तौर पर काम किया था और सालों पहले खान के संपर्क में आई थी, और वे करीब आ गए थे। महिला ने आरोप लगाया कि खान ने उससे शादी करने का वादा किया था, और उसी भरोसे पर, उसने 10 साल की अवधि में मलाड के मालवणी में उसके घर और पश्चिमी उपनगरों में वर्सोवा में अपने घर पर कई बार उसका रेप किया। हालांकि, बाद में उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया जिसके बाद महिला ने वर्सोवा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। बहरहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।


