संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- शहर सहित जिला भर में सरस्वती पूजा की धूम है. शुक्रवार अगले सुबह से ही शिक्षण संस्थानों पूजा समिति पंडालों में वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत रूप से मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया ओर भोग लगाया गया. शहर के सब्जी मार्केट में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर पंडाल को सजाया गया है.

सरस्वती मां बेटी को पढ़ाने लेकर जाते दिखाया है. चौक बाजार राजस्थान स्कूल समीप कुमार संघ ज्ञान विज्ञान के प्रति रुचि, नवाचार सोच, अंतरिक्ष के मॉडल, ग्रह, रॉकेट, वैज्ञानिक अवधारणाओं को दिखाया है. पुरानी साहिबगंज नया टोला एकता क्लब विजय ज्योति संघ की ओर सड़क दुर्घटना ओर घायलों को बचाने वाला थीम बनाया है. हबीबपुर आर्मी संघ पुणे का कटराज जैन मंदिर की थीम पर पंडाल बनाकर आकर्षक प्रतिमा स्थापित की है. साउथ कॉलोनी दिव्य ज्योति संघ की ओर से पर्यावरण रक्तदान, मोबाइल का इस्तेमाल थीम बनाया है. आदर्श संघ साउथ कॉलोनी 17 फीट ऊंची मां सरस्वती की श्याम विश्वकर्मा की कलाकृति, मजहर

टोला ज्ञान ज्योति संघ की ओर से राजस्थान के जैसलमेर के बड़ा बाग मंदिर की कलाकृति स्थापत्य कला श्याम विश्वकर्मा ने दिखाई है. वही झरना कॉलोनी, राजेश्वरी सिनेमा हॉल समीप जूनियर बॉयज कमिटी कमल संघ बनिया पट्टी, भारतीय युवा क्लब, शोभनपुर भट्टा, साक्षरता चौक, रसूलपुर दहला, एलसी रोड, पुरानी साहिबगंज गर्म दल व ठाकुरबाड़ी मंदिर सहित अन्य जगह आकर्षक प्रतिमा स्थापित करके पूजा अर्चना किया गया ओर मेला का आयोजन किया गया. वही सरस्वती पूजा प्रत्येक गली मुहल्ला में होने से पूरा जिला भक्तिमय वातावरण के रंग में रंगा हुआ है. वही मंडरो प्रखंड के शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया. मिर्जाचौकी में डॉल्फिन संरक्षण, भगैया में ग्रामीण परिवेश को पूजा पंडाल में दिखाया गया. राजमहल व बरहरवा में आकर्षक पूजा पंडाल साज सज्जा करके पूजा अर्चना किया गया. वही बोरियो, बरहेट, पतना, उधवा, तालझारी सहित अन्य क्षेत्रों में धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाया गया.


