संताल एक्सप्रेस संवाददाता
उधवा-बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को उधवा प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई.मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के उधवा,फुदकीपुर,सरफराजगंज,कठहलबाडी़, बेगमगंज, मिस्त्रीटोला,श्रीधर,राधानगर,सूतियारपाडा़,जोंका ,आतापुर सहित अन्य गांवों में पूजा पंडालों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई. विभिन्न सरकारी,गैर सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई और विधि विधान से पूजा अर्चना की गई.वहीं पूजा को लेकर छात्र छात्राओं में खास उत्साह देखा गया. बच्चे सुबह से ही फूल एवं विभिन्न नयी फसलों के पौधों को जुगाड़ में लगे रहे.वहीं छात्र छात्राओं ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना के उपरांत मां से पढ़ाई लिखाई में विद्या अर्जन शक्ति प्रदान हेतु कामना की.जहां एक तरफ पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया वहां अलग-अलग रंगों के लाइट थीम लोगों को आकर्षण का केंद्र रहा.इसके अलावा कहीं कहीं खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. शास्त्रों में कहा जाता है कि पूरे साल को जिन छह ऋतुओं में बांटा जाता था. उनमें वसंत ऋतु भी शामिल हैं. वसंत ऋतु का स्वागत करने के लिए माघ महीने के पांचवे दिन एक बड़ा उत्सव मनाया जाता था. जिसमें विष्णु और कामदेव की पूजा होती हैं. यह वसंत पंचमी का त्यौहार कहलाता था.वहीं बेगमगंज मिस्त्री टोला बालक क्लब समिति ने सरस्वती पूजा के अवसर पर विभिन्न थीम, विभिन्न प्रकार के प्रदर्शनी व दैवी देवताओं के विभिन्न रूपों का मूर्ति स्थापित किया है जो पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केन्द्र है.समिति के अध्यक्ष मिठुन मंडल,अनुप साह व समर मंडल ने बताया कि पूजा के अवसर पर शनिवार से तीन दिवसीय बाऊल गान का आयोजन किया गया है.जिसका शुभारंभ आज किया जाएगा.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


